प्रशासन अलर्ट, शांति समितियों को सक्रिय किया गया

सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट पर प्रतिक्रिया न देने की अपील

जमशेदपुर: रांची में हुई हिंसा के बाद पूरे राज्य में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। राज्य के सभी जिलों में शांति समितियों को सक्रिय करते हुए जिला प्रशासन की ओर से बैठकों का दौर शुरू कर दिया गया है।

शांति समितियों से जिला प्रशासन क्षेत्र में अमन और शांति बहाल रखने की अपील की जा रही है। वहीं, संवेदनशील थाना क्षेत्रों में लगातार फ्लैग मार्च भी किया जा रहा है।

खुफिया तंत्र को भी अलर्ट कर दिया गया है।

रविवार को जमशेदपुर के आजादनगर थाना शांति समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिले के एडीएम, सिटी एसपी, आजादनगर थाना प्रभारी सहित शांति समिति के सभी सदस्यों ने हिस्सा लिया।

इसकी जानकारी देते हुए एडीएम (लॉ ऐंड ऑर्डर) एनके लाल ने बताया, कि रांची की हिंसा को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है।

उन्होंने कहा कि शांति समिति की बैठक में क्षेत्र के लोगों से अमन और चैन बहाल रखने की अपील की गई है। जो सुझाव आए गए हैं उस पर विस्तार पूर्वक चर्चा के बाद अमल में लाने का प्रयास किया जाएगा।

वहीं धारा 144 लगाए जाने के सवाल पर एडीएम ने कहा अभी फिलहाल इसकी जरूरत नहीं है, हालांकि जरूरत पड़ने पर इस पर विचार किया जाएगा।

उन्होंने आम लोगों से सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट पर किसी तरह की प्रतिक्रिया न देने की अपील की।

टाउन पोस्ट
टाउन पोस्ट
टाउन पोस्ट एक जमशेदपुर व झारखंड पर केन्द्रित समाचार पोर्टल है.

यह भी पढ़ें

जमशेदपुर में विवांता होटल खुला, झारखंड में आईएचसीएल की उपस्थिति बढ़ी

जमशेदपुर में विवांता होटल खुला, झारखंड में आईएचसीएल की उपस्थिति बढ़ी

IHCL ने आधुनिकता और स्थानीय संस्कृति के मिश्रण के साथ जमशेदपुर में विवांता ब्रांड पेश किया भारत की सबसे बड़ी आतिथ्य कंपनी इंडियन होटल्स कंपनी (आईएचसीएल) ने आज जमशेदपुर में एक नया विवांता होटल खोलने की घोषणा की, जो इस क्षेत्र में कंपनी के लिए एक और मील का पत्थर है। जमशेदपुर - इंडियन होटल्स
डोडारी हाई स्कूल ने चुनौतियों पर काबू पाते हुए 84% उत्तीर्ण दर हासिल की

डोडारी हाई स्कूल ने चुनौतियों पर काबू पाते हुए 84% उत्तीर्ण...

शिक्षकों की कमी के बावजूद जेएसी बोर्ड परीक्षा में किरीबुरू के दोदारी हाई स्कूल ने जीत हासिल की दृढ़ संकल्प के प्रेरक प्रदर्शन में, किरीबुरू में डोडारी हाई स्कूल ने महत्वपूर्ण परिचालन चुनौतियों के बावजूद, जेएसी बोर्ड 10वीं परीक्षा में उल्लेखनीय 84.37% उत्तीर्ण दर हासिल की है। किरीबुरू - स्टाफ की कमी और दूरस्थ स्थान

अभिमत

भारतीय साहित्य के स्वर्णिम युग के प्रणेता , महाकवि मैथिलीशरण गुप्त

0
महाकवि मैथिलीशरण गुप्त की अमर कृति 'भारत-भारती' ने हिन्दी साहित्य में एक नया युगान्तर सृजित किया। उनके काव्य में जातीय उत्साह का जागरण और राष्ट्र-प्रेम की भावना स्पष्ट रूप से प्रतिबिंबित होती है। उनके योगदान को हिन्दी साहित्य और भारतीय संस्कृति के इतिहास में सदैव स्मरण किया जाएगा।

बॉलीवुड की अधकचरी हिंदी और अज्ञानी गीतकारों पर नित्यानंद मिश्र का...

0
हम हिंदीभाषी और हिंदी के पत्रकार न केवल अंग्रेजी के, बल्कि उर्दू, फारसी और अन्य विदेशी भाषाओं के शब्दों-मुहावरों का उपयोग करने को विद्वता का परिचायक मानने लगे हैं और देसी शब्दों-कहावतों का उपयोग करने में कतराते हैं. हम जिस भाषा का उपयोग करते हैं, धीरे-धीरे वही लोग पढ़ते-लिखते-बोलते आत्मसात करते जाते हैं और विकृति की जड़ें और गहरी होती जाती हैं.

लोग पढ़ रहे हैं

झारखंड में भीषण गर्मी, शेड्यूल में बदलाव के संकेत

झारखंड में भीषण गर्मी, शेड्यूल में बदलाव के संकेत

हीटवेव एडवाइजरी जारी, स्कूलों ने छात्र सुरक्षा के लिए समय समायोजित किया क्षेत्र में भीषण गर्मी की वापसी के साथ, राज्य के निवासियों के लिए दैनिक बाहरी गतिविधियाँ अधिक चुनौतीपूर्ण हो गई हैं। बढ़ते तापमान के प्रभाव को कम करने के लिए अधिकारियों ने सलाह और सुरक्षा उपायों के साथ प्रतिक्रिया दी है। रांची -
झारखंड में विपक्ष के नेता अमर बाउरी ने भारतीय गठबंधन की रैली की निंदा की

झारखंड में विपक्ष के नेता अमर बाउरी ने भारतीय गठबंधन की...

अमर बाउरी ने रैली को भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद का मंच बताकर इसकी आलोचना की राजनीतिक हंगामे का अन्वेषण करें क्योंकि अमर बाउरी ने कथित भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद को उजागर करते हुए, जमशेदपुर में भारतीय गठबंधन की उलगुलान रैली की निंदा की। जमशेदपुर – झारखंड में विपक्ष के नेता और चंदनकियारी के विधायक अमर बाउरी ने

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी पढ़ें

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत

हमारा न्यूजलेटर सब्सक्राइब करें और अद्यतन समाचारों तथा विश्लेषण से अवगत रहें!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading