Ajsu party meeting: जमशेदपुर की सरजमी से आजसू पार्टी ने किया हेमंत सरकार के खिलाफ किया आंदोलन ऐलान, केंद्रीय समिति की बैठक में बनी रणनीति

जमशेदपुर: भाजपा की सहयोगी आजसू पार्टी ने पारडीह काली मंदिर के पास स्थित एक रिसोर्ट में सोमवार को अपनी केंद्रीय कार्य समिति की बैठक कर राज्य की हेमंत सरकार के खिलाफ आंदोलन का ऐलान कर दिया.पार्टी के शीर्ष नेताओं ने गहन मंथन के बाद इसके लिए रणनीति को भी अंतिम रूप दे दिया.

IMG 20230327 WA0355 Town Post
जमशेदपुर में आयोजित आजसू पार्टी कि केंद्रीय कार्यसमिति की बैठक में अध्यक्ष सुदेश महतो का स्वागत करते जिला इकाई के पदाधिकारी

13 अप्रैल को सभी जिलों में आक्रोश मार्च

आजसू पार्टी 13 अप्रैल को राज्य के सभी जिलों में आक्रोश मार्च निकालेगी। नियोजन नीति उलझाये रखने और वेकैंसी, परीक्षाओं, रिजल्ट के इंतजार में लाखों युवाओं के सपने से खिलवाड़ के खिलाफ यह आक्रोश मार्च असरदार होगा। 

 जातीय जनगणना से नहीं भागे सरकार

आजसू पार्टी ने केंद्रीय कार्य समिति की बैठक में दो टूक कहा कि जातीय जनगणना से सरकार नहीं भागे ओबीसी आरक्षण का यही सही मापदंड हो सकता है। बिना ट्रिपल टेस्ट सरकार ने पंचायत चुनाव कराया और अब नगर निकाय चुनाव में भी वह ट्रिपल टेस्ट से बचना चाह रही है। जबकि आजसू पार्टी सड़क से लेकर सदन में इस विषय पर अपनी आवाज मुखर करती रहेगी। साथ ही पार्टी सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने सर्वोच्च अदालत का भी रुख किया है। 

Also Read:  जमशेदपुर एसएसपी प्रभात कुमार ने पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक में निगरानी और सतर्कता पर दिया विशेष जोर

 एक लाख सक्रिय कार्यकर्ता खड़े होंगे 

कार्यसमिति की बैठक में पार्टी प्रमुख ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि अक्तूबर में होने वाले महाधिवेशन से पहले एक लाख सक्रिय कार्यकर्ता खड़े किए जाएं, जो सांगठनिक और चुनावी मोर्चा पर पार्टी के लिए रीढ साबित होंगे। पार्टी का महाअधिवेशन 6 से 8 अक्टूबर तक रांची में होगा। इसके साथ ही संगठन के ढांचे को दुरुस्त करने के लिए जो काम बाकी है उसे टाइम फ्रेम के तहत पूरे करने को कहा गया है। 

  सुदेश महतो ने साधा हेमंत पर निशना

IMG 20230327 WA0358 Town Post
जमशेदपुर में आजसू पार्टी की केंद्रीय कार्यसमिति की बैठक में पार्टी नेताओं के साथ सुदेश महतो

केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने कहा है कि झूठ की पोथी पेश कर जनादेश हासिल करने वाली हेमंत सोरेन सरकार में लूट किस कदर हावी है, इसका पर्दाफाश जनता के बीच में जाकर करेंगे। सरकार की नीति, निर्णय और मंशा का कच्चा चिट्ठा भी खोलेंगे। आजसू पार्टी ने कार्यक्रमों की व्यापक रूपरेखा तय की है। इसी सिलसिले में राज्य के सभी विधानसभा क्षेत्रों में जन पंचायत लगायी जायेगी। 

Also Read:  जमशेदपुर के मानगो उलीडीह में हथियारबंद अपराधी ₹29,000 और मोबाइल फोन लेकर फरार

 उन्होंने कहा कि सरकार ने तीन साल में जनादेश के साथ बड़ा छल किया है। नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है। मुख्यमंत्री ने नियोजन नीति के नाम पर अपना पॉलिटिकल एजेंडा सेट करने की कोशिश में सब कुछ उलझा कर रख दिया है । विशेष सत्र बुलाकर किसी भी दल का विचार नहीं सुना गया। विकास के तमाम मानकों पर झारखंड लगातार पिछड़ रहा है। सरकारी संरक्षण में लूट का बोलबाला है अराजकता का नेतृत्व खुद मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कर रहे हैं।‌ शासन-प्रशासन का वातावरण इतना बिगड़ चुका है कि इन बीस महीनों में राज्य का भारी नुकसान ही होगा। इसलिए राज्य हित में पार्टी के हर स्तर के कार्यकर्ता और पदाधिकारी सरकार के खिलाफ मोर्चाबंदी करें।

 सांसद समेत प्रमुख नेताओं ने संबोधित किया

Also Read:  पूर्वी सिंहभूम में छह निरीक्षकों का स्थानांतरण, अखिलेश मंडल साइबर क्राइम थाना संभालेंगे

केंद्रीय समिति की बैठक को पार्टी सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, विधायक डॉ लंबोदर महतो, पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस , उमाकांत रजक समेत कई प्रमुख नेताओं ने भी संबोधित किया। सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने कहा कि रामगढ़ में एनडीए उम्मीदवार की जीत के साथ हेमंत सोरेन सरकार और यूपीए गठबंधन की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। 

कई लोग आजसू पार्टी में हुए शामिल

एशियन स्काई फाउंडेशन के संस्थापक और समाजसेवी आकाश सिन्हा अपने सैकड़ो समर्थको संग आजसू पार्टी में शामिल हुए.!

आजसू पार्टी के आगामी कार्यक्रम

• 5 अप्रैल को रघुनाथ महतो शहादत दिवस समारोह का होगा आयोजन।

•   14 अप्रैल को बाबा साहेब आंबेडकर जयंती का आयोजन सभी विधानसभा  क्षेत्रों में। 

• 23 अप्रैल को राज्य स्तरीय सामाजिक न्याय यात्रा रांची में होगी।

• 27 अप्रैल को अनुसूचित जनजाति राज्य स्तरीय सम्मेलन भोगनाडीह,साहेबगंज में। 

• 30 अप्रैल को अनुसूचित जाति राज्यस्तरीय सम्मेलन इटखोरी, चतरा में। 

• 06, 07 एवं 08 अक्टूबर को केंद्रीय महाधिवेशन रांची में ।

यह भी पढ़ें

बहरागोड़ा में सड़क दुर्घटना में बालक की मौत, पिता घायल

0
भूतिया के पास एक पिकअप वैन ने एक साइकिल सवार को टक्कर मार दी, जिससे एक 13 वर्षीय लड़के की मौत हो गई और उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए. मुआवजे की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया।

पूर्वी सिंहभूम में छह निरीक्षकों का स्थानांतरण, अखिलेश मंडल साइबर क्राइम...

0
पूर्वी सिंहभूम के एसएसपी प्रभात कुमार ने अपने मातहत अधिकारियों की भूमिकाओं में महत्वपूर्ण फेरबदल करते हुए सीतारामडेरा स्टेशन के प्रभारी सहित छह इंस्पेक्टरों का तबादला कर दिया है।.

अभिमत

हदओ-क-सत-परथ-पर-शरम-कय-नह-आन-चहए?-शरम-क-सधन-य-गलत-समझ-जन-वल-परपर?-–-टउन-पसट

हिंदुओं को सती प्रथा पर क्या शर्मिन्दा नहीं होना चाहिए? सुनिए...

0
पद्मश्री डॉ. मीनाक्षी जैन सती प्रथा के ऐतिहासिक संदर्भ, चुनौतीपूर्ण आख्यानों और भ्रांतियों को दूर करने पर प्रकाश डालती हैं।
J N Tata

जे एन टाटा: जिन्होंने औद्योगिक भारत की नींव डाली

0
जे.एन. टाटा का जन्म 1839 में नवसारी में हुआ था। जे.एन. टाटा के पिता नसरवानजी टाटा ने एक देशी बैंकर से व्यापार के मूल...

लोग पढ़ रहे हैं

जमशेदपुर के मानगो उलीडीह में हथियारबंद अपराधी ₹29,000 और मोबाइल फोन...

0
Mango Ulidih Robbery: जमशेदपुर के मानगो उलीडीह में हथियारबंद अपराधी ₹29,000 और एक मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए। पुलिस ने शुरू की जांच।

पूर्वी सिंहभूम में छह निरीक्षकों का स्थानांतरण, अखिलेश मंडल साइबर क्राइम...

0
पूर्वी सिंहभूम के एसएसपी प्रभात कुमार ने अपने मातहत अधिकारियों की भूमिकाओं में महत्वपूर्ण फेरबदल करते हुए सीतारामडेरा स्टेशन के प्रभारी सहित छह इंस्पेक्टरों का तबादला कर दिया है।.

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी पढ़ें

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत

हमारा न्यूजलेटर सब्सक्राइब करें और अद्यतन समाचारों तथा विश्लेषण से अवगत रहें!

Town Post

FREE
VIEW