जमशेदपुर : प्रकृति पर्व सरहुल शुक्रवार को जमशेदपुर समेत पूरे झारखंड में नगाड़ों की गूंज-सरहुल गीतों के साथ मनाया गया. उल्लास-उमंग के साथ मांदर की थाप, नगाड़ों की गूंज के बीच सरहुल गीत गाते हुए लोग सरहुल की शोभायात्रा में शामिल हुए.
शहर की उरांव बस्ती से भव्य सरहुल शोभायात्रा निकाली गई जिसमें जनजातीय समुदाय के लोग पारंपरिक वेशभूषा, वाद्ययंत्रों व प्रकृति संरक्षण का संदेशे देते हुए शामिल हुए.
सरहुल पर्व को लेकर भारी उल्लास युवा, युवतियों व बच्चों में देखने को मिला. बड़े-बुजुर्ग भी उमंग के साथ शोभायात्रा में नाचते-गाते हुए चल रहे थे.
सीतारामडेरा स्थित उरांव बस्ती के जाहेर थान में पूरे विधि विधान के साथ सरहुल पर्व मनाया गया जिसमें राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने भी शिरकत की और राज्य के लोगों को प्रकृति के महान पर्व सरहुल की शुभकामनाएं दी. उन्होंने कहा कि इंसान का अस्तित्व प्रकृति से है. जनजातीय समुदाय प्रकृति के इस महान पर्व को मना कर यह संदेश देता है कि प्रकृति यदि संरक्षित रहेगी तभी इंसान सुरक्षित रहेगा. उन्होंने तमाम जनजातीय समुदाय के लोगों को सरहुल की शुभकामनाएं दी और प्रकृति संरक्षण का संकल्प लिया.
Sarhul organised in jamshedpur: जमशेदपुर में भी नगाड़ों की गूंज व सरहुल गीतों के साथ मनाया प्रकृति का पर्व, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास समेत कई दिग्गज हुए शामिल
यह भी पढ़ें
पूर्वी सिंहभूम में छह निरीक्षकों का स्थानांतरण, अखिलेश मंडल साइबर क्राइम...
पूर्वी सिंहभूम के एसएसपी प्रभात कुमार ने अपने मातहत अधिकारियों की भूमिकाओं में महत्वपूर्ण फेरबदल करते हुए सीतारामडेरा स्टेशन के प्रभारी सहित छह इंस्पेक्टरों का तबादला कर दिया है।.
जमशेदपुर एसएसपी प्रभात कुमार ने पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक में...
Jamshedpur SSP holds meeting -जमशेदपुर के एसएसपी प्रभात कुमार ने स्थानीय पुलिस थाना प्रभारियों से मुलाकात की, हाईवे पेट्रोलिंग में सुधार, नक्सली गतिविधियों की निगरानी और फरार अपराधियों पर नकेल कसने पर ध्यान केंद्रित करने की जरूरत पर बल दिया।
अभिमत
हिंदुओं को सती प्रथा पर क्या शर्मिन्दा नहीं होना चाहिए? सुनिए...
पद्मश्री डॉ. मीनाक्षी जैन सती प्रथा के ऐतिहासिक संदर्भ, चुनौतीपूर्ण आख्यानों और भ्रांतियों को दूर करने पर प्रकाश डालती हैं।
जे एन टाटा: जिन्होंने औद्योगिक भारत की नींव डाली
जे.एन. टाटा का जन्म 1839 में नवसारी में हुआ था। जे.एन. टाटा के पिता नसरवानजी टाटा ने एक देशी बैंकर से व्यापार के मूल...
लोग पढ़ रहे हैं
बहरागोड़ा में सड़क दुर्घटना में बालक की मौत, पिता घायल
भूतिया के पास एक पिकअप वैन ने एक साइकिल सवार को टक्कर मार दी, जिससे एक 13 वर्षीय लड़के की मौत हो गई और उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए. मुआवजे की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया।
पूर्वी सिंहभूम में छह निरीक्षकों का स्थानांतरण, अखिलेश मंडल साइबर क्राइम...
पूर्वी सिंहभूम के एसएसपी प्रभात कुमार ने अपने मातहत अधिकारियों की भूमिकाओं में महत्वपूर्ण फेरबदल करते हुए सीतारामडेरा स्टेशन के प्रभारी सहित छह इंस्पेक्टरों का तबादला कर दिया है।.