रांची: झारखंड की राजधानी रांची के मोराबादी स्थित ” स्वाध्याय ” में प्रख्यात साहित्यकार हरेराय त्रिपाठी चेतन का जन्मदिवस पूरे साहित्यिक स्पंदन के साथ धूमधाम से सम्पन्न हुआ.
विपिन बिहारी चौधरी की अध्यक्षता में सम्पन्न इस आयोजन में मुख्य अतिथि कुमार मनीष अरविंद तथा विशिष्ट अतिथि अंकुश्री थे. कार्यक्रम का संचालन कनक किशोर ने किया. उक्त अवसर पर राँची तथा बाहर के कई सुधी साहित्यकार मौजूद थे.
कार्यक्रम के दौरान लंबे समय तक काव्य गोष्ठी चली.साथ में भजन और चैता का गायन भी सम्पन्न हुआ. साहित्यकारों में वीरेन्द्र प्रसाद, त्रिलोकी सिंह, रीना सिंह,नंदा पांडेय, वीणा श्रीवास्तव, रश्मि शर्मा, संगीता कुमारी ताग, भारती कुमारी,श्रीमती श्यामा त्रिपाठी, संतोष कुमार, राजेन्द्र तिवारी, ललन राय,अभय बख्शी, सुनयना त्रिपाठी, नीरज नयन त्रिपाठी, राहुल कुमार गुप्ता आदि अनेक लोग उपस्थित थे.