जमशेदपुर: भाजमो के वरिष्ठ नेता सह मानगो के समाजसेवी उलीडीह रिपीट कॉलोनी निवासी प्रवीण सिंह को करणी सेना पूर्वी सिंहभूम का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है.
प्रवीण सिंह भाजपा उलीडीह मंडल के पूर्व महामंत्री एवं भाजमो जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के सह-संयोजक के पद पर रह चुके है. वे मानगो में विधायक सरयू राय के करीबी कार्यकर्ता रहे है और उन्हें लंबा संगठानिक अनुभव है.
प्रवीण सिंह ने अपने मनोयन के लिए झारखंड प्रदेश करणी सेना के अध्यक्ष के प्रति आभार व्यक्त किया है और बहुत जल्द पूर्वी सिंहभूम में एक सशक्त संगठन विस्तार करने का विश्वास दिलाया है.