Gangster akhilesh singh: जमशेदपुर में गैंगस्टर अखिलेश सिंह के गिरोह को फंडिंग करनेवालों पर पुलिस कस रही शिकंजा, कई कारोबारी निशाने पर  


जमशेदपुर : गैंगस्टर अखिलेश सिंह के संबंध रखने व फंड जुटाने में सक्रिय भूमिका निभानेवाले लोगों. खासकर कारोबारियों पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. इससे कारोबारियों में हडक़ंप देखा जा रहा है. एक दिन पहले अखिलेश के करीबी व कानपुर से पुलिस की गिरफ्त मे आए कन्हैया सिंह से जुड़े लोगों पर पुलिस ने दबिश दी. गोलमुरी थाना क्षेत्र के दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया तो जुगसलाई के एक चर्चित कारोबारी को करीब 18 घंटे तक हिरासत में रखकर पूछताछ की.
इससे पहले कन्हैया सिंह पुलिस को बता चुका है कि अखिलेश सिंग गैंग को कहां से फंडिंग होती है और किन-किन कारोबारियों से उसके तार जुड़े हुए हैं.  
 कन्हैया सिंह से मिले इनपुट के आधार पर पुलिस ने शहर के कई इलाकों में छापेमारी भी की है. सूत्रों की मानें तो पुलिस को कई अहम जानकारी हाथ लगी है.
इसी क्रम में गोलमुरी थानाक्षेत्र के गाड़ाबासा से पुलिस ने दो भाइयों विशाल जायसवाल और प्रभुनाथ जायसवाल को कन्हैया सिंह के लिए रंगदारी मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर चार हथियार और गोलियां बरामद की है. 

टाउन पोस्ट
टाउन पोस्ट
टाउन पोस्ट एक जमशेदपुर व झारखंड पर केन्द्रित समाचार पोर्टल है.

यह भी पढ़ें

रोहित शर्मा ने पंजाब मैच में आईपीएल माइलस्टोन सेट किया

रोहित शर्मा ने पंजाब मैच में आईपीएल माइलस्टोन सेट किया

मुंबई इंडियंस के कप्तान ने लगाए 224 छक्के, तोड़ा आईपीएल रिकॉर्ड पंजाब के घरेलू मैदान पर एक रोमांचक आईपीएल मुकाबले में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने अपना 250वां आईपीएल मैच खेलकर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की। यह खेल न केवल अपने जश्न के माहौल के लिए बल्कि शर्मा की उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए
CAIT के सोंथालिया ने भाजपा के घोषणापत्र का समर्थन किया, इसे प्रगतिशील बताया

CAIT के सोंथालिया ने भाजपा के घोषणापत्र का समर्थन किया, इसे...

भाजपा के संकल्प पत्र का व्यापारियों ने किया स्वागत, व्यापारियों को आर्थिक बढ़ावा की सराहना भाजपा का नया संकल्प पत्र, जिसका उद्देश्य भारत के व्यापारियों और रेहड़ी-पटरी वालों को बढ़ावा देना है, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पर्याप्त आर्थिक प्रगति का वादा करता है। व्यापार जगत के नेताओं ने इसकी सराहना की है

अभिमत

भारतीय साहित्य के स्वर्णिम युग के प्रणेता , महाकवि मैथिलीशरण गुप्त

0
महाकवि मैथिलीशरण गुप्त की अमर कृति 'भारत-भारती' ने हिन्दी साहित्य में एक नया युगान्तर सृजित किया। उनके काव्य में जातीय उत्साह का जागरण और राष्ट्र-प्रेम की भावना स्पष्ट रूप से प्रतिबिंबित होती है। उनके योगदान को हिन्दी साहित्य और भारतीय संस्कृति के इतिहास में सदैव स्मरण किया जाएगा।

बॉलीवुड की अधकचरी हिंदी और अज्ञानी गीतकारों पर नित्यानंद मिश्र का...

0
हम हिंदीभाषी और हिंदी के पत्रकार न केवल अंग्रेजी के, बल्कि उर्दू, फारसी और अन्य विदेशी भाषाओं के शब्दों-मुहावरों का उपयोग करने को विद्वता का परिचायक मानने लगे हैं और देसी शब्दों-कहावतों का उपयोग करने में कतराते हैं. हम जिस भाषा का उपयोग करते हैं, धीरे-धीरे वही लोग पढ़ते-लिखते-बोलते आत्मसात करते जाते हैं और विकृति की जड़ें और गहरी होती जाती हैं.

लोग पढ़ रहे हैं

जमशेदपुर में उड़िया नववर्ष उत्सव

जमशेदपुर में उड़िया नववर्ष उत्सव

उत्कल एसोसिएशन ने उड़िया नववर्ष मनाया जमशेदपुर ओडिया नव वर्ष को सांस्कृतिक उत्साह के साथ मनाता है, जिसमें स्थानीय शिक्षाविदों और सांस्कृतिक नेताओं के भाषण होते हैं। जमशेदपुर – उत्कल एसोसिएशन में उड़िया नववर्ष हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि टाटा कॉलेज के ओडिया विभाग के प्रमुख प्रो प्रभाष रंजन साहू थे. उन्होंने उड़िया
धनबाद कांग्रेस उम्मीदवार अनुपमा सिंह ने जमशेदपुर में सरयू राय से समर्थन मांगा

धनबाद कांग्रेस उम्मीदवार अनुपमा सिंह ने जमशेदपुर में सरयू राय से...

अनुपमा सिंह ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए स्थानीय विधायक से आशीर्वाद लिया एक उल्लेखनीय राजनीतिक कार्यक्रम में, धनबाद से चुनाव लड़ रही कांग्रेस उम्मीदवार अनुपमा सिंह अपने पति के साथ लोकसभा चुनाव से पहले उनका आशीर्वाद और समर्थन लेने के लिए जमशेदपुर पूर्वी विधायक सरयू रॉय से मिलीं। जमशेदपुर – महादशमी पर एक रणनीतिक

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी पढ़ें

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत

हमारा न्यूजलेटर सब्सक्राइब करें और अद्यतन समाचारों तथा विश्लेषण से अवगत रहें!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading