संवाद के नौवें संस्करण की घड़ी अब नजदीक

भारत के सबसे बड़े अखिल भारतीय आदिवासी सम्मेलन में देश भर से 186 आदिवासी समुदायों के 2500 से अधिक आदिवासी प्रतिनिधियों की मौजूदगी की उम्मीद

जमशेदपुर : ‘संवाद’आदिवासी समुदाय की पहचान से जुड़ा टाटा स्टील फाउंडेशन का महत्वपूर्ण कार्यक्रम है, जो इस वर्ष अपने 9वें संस्करण में है, का आयोजन 15 नवंबर से 19 नवंबर 2022 तक जमशेदपुर के गोपाल मैदान में होगा।

महामारी के वर्षों के दौरान ऑफ़लाइन आयोजित होने के बाद, संवाद 2022 में 200 जनजातियों का प्रतिनिधित्व करने वाले 2000 से अधिक लोग जुटेंगे। इनमें 23 राज्यों एवं 4 केंद्र शासित प्रदेशों से 27 विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह (पीवीटीजी) शामिल हैं। जमशेदपुर की गलियों में 15 नवंबर से 19 नवंबर 2020 तक झारखंड की 31 जनजातियों के 501 नगाड़ों की आवाज गूंजेगी।

पिछले कुछ वर्षों में संवाद एक ऐसा मंच बन गया है जहां पूरे देश के आदिवासी समुदाय आदिवासी संस्कृति का जश्न मनाने के लिए एक साथ आते हैं और तेज विकास एवं औद्योगीकरण के समय में आदिवासी समुदायों से जुड़े ढेरों मुद्दों पर चर्चा करते हैं।

प्रत्येक वर्ष संवाद का एक विशिष्ट विषय होता है। यह एक ऐसा विषय होता है, जो आदिवासियों की पहचान से संबंधित कई चर्चाओं से उत्पन्न होता है। इस वर्ष का विषय “रीइमेजिन” अर्थात् पुनर्कल्पना है, जिसका उद्देश्य इस गतिशील समाज में सामाजिक परिवर्तन को सक्षम करने में आदिवासी समाज के लोगों की भूमिका के बारे में चर्चा को बढ़ावा देना और स्वयं समुदायों की आवाज़ो को सुनना है कि यह “रीइमेजिन” उनके लिए क्या है, “जलवायु परिवर्तन, शिक्षा और पोषण” से प्रतिक्रियाएं, जिन्हें हम महसूस कर रहे हैं कि वर्तमान में हम जिन सबसे महत्वपूर्ण समस्याओं का सामना कर रहे हैं, उनका समाधान हमारे देश और दुनिया के स्वदेशी समुदायों के पास है।

Nov. 14, 2022 Samvaad PC2
संवाद प्रेस कॉन्फ्रेन्स।

इस कॉन्क्लेव (संगोष्ठी) में देश भर के उन लोगों से ढेरों बातों को सुनने और समझने को मिलेंगी, जो विभिन्न क्षेत्रों में अनुभव साझा करने वाले सत्रों में शामिल होंगे, जिनका आदिवासी समाज पर प्रभाव पड़ता है और उनके विचारों से मंच भी समृद्ध होगा। हमें विश्वास है कि संवाद इस बार आदिवासी जीवन शैली तथा देश के आदिवासी विकास विमर्श में हमारी अपनी सोच को आकार देने में सहायक होगा। यह शहर अपनी स्थापना के बाद से संवाद का अद्भुत मेजबान रहा है और हमें उम्मीद है कि जमशेदपुर में इस साल भी एक शानदार अनुभव होगा।

संवाद, भारत में आदिवासीवाद पर सबसे बड़े मंचों में से एक है, जहां आदिवासी कलाकारों, बुनकरों और कारीगरों, संगीतकारों, देसी तरीके से चिकित्सा करनेवाले चिकित्सकों, घरेलू रसोइयों, विद्वानों, फिल्म निर्माताओं और कलाकारों का जमघट होगा, जो संवाद में अपना योगदान देने के साथ ही आदिवासी संस्कृति का जश्न भी मनाएंगे।

संवाद 2022 में आदिवासी समदाय से पद्मश्री दुर्गाबाई व्याम और सुभाष व्याम, जपानी श्याम, डॉ सोनम वांगचुक आदि कई अग्रणी लोगों की भागीदारी होगी, जो विभिन्न क्षेत्रों में अपने अनुभवों को व्यक्त करेंगे, जिनका आदिवासी समुदायों को सांस्कृतिक शिक्षा पर असर पड़ेगा। ये संवाद के पारिस्थितिकी तंत्र को समृद्ध करेंगे और संवाद मंच पर अपने अनुभवों और कहानियों को साझा करके आदिवासीवाद पर अपने विचारों को और आगे बढ़ाएंगे।

Nov. 14, 2022 Samvaad PC
प्रेस कॉन्फ्रेन्स

इस वर्ष संवाद 2022 में 175 से अधिक आदिवासी उपचारकर्ता शामिल होंगे, जो जनजातीय उपचार पद्धतियों के महत्व को पुन: स्थापित करने और आधुनिक संदर्भों में इन प्रथाओं को एकीकृत करने के तरीकों की खोज पर ध्यान केंद्रित करने पर अपने समृद्ध विचारों से अवसर अवगत कराएंगे।

आदिवासी कला और हस्तशिल्प में प्रदर्शनी-सह-बिक्री स्टालों के माध्यम से 41 से अधिक कला रूपों का प्रतिनिधित्व किया जाएगा, जिनमें संथाल कठपुतली, वारली कला, और बोडो बुनाई जैसे कला रूपों के जीवंत प्रदर्शन होगा। यहां आगंतुक कलाकारों के साथ से सीधे संवाद भी कर सकेंगे और समझ पाएंगे कि इन कला रूपों को कैसे बनाया जाता है।

इन समुदायों के स्वादिष्ट जायके को प्रोत्साहित करने के लिए 112 घरेलू रसोइयों द्वारा तैयार 101 से अधिक आदिवासी व्यंजनों को परोसा जाएगा। जमशेदपुर के लोग जनजातीय भोजन के हिस्से के रूप में ज़ोमैटो पर “Aatithya@ Samvaad” पर ऑनलाइन ऑर्डर करके अपने घरों में आराम से इन व्यंजनों का आनंद ले सकते हैं।

रिदम ऑफ द अर्थ, जो कि मुख्यधारा के लोगों में आदिवासी संगीत को बढ़ावा देने की एक पहल है, स्वरथमा के सहयोग से निर्मित 12 मूल ट्रैक के साथ अपना पहला पूरा एल्बम प्रदर्शित करेगा।

इन संवादात्मक सत्रों और लाइव प्रदर्शनों के साथ ही, संवाद पूरे देश में आदिवासी समुदायों से सांस्कृतिक प्रदर्शन के माध्यम से समृद्ध आदिवासी विरासत, प्रथाओं और संस्कृति को धरातल पर लाएगा।

टाउन पोस्ट
टाउन पोस्ट
टाउन पोस्ट एक जमशेदपुर व झारखंड पर केन्द्रित समाचार पोर्टल है.

यह भी पढ़ें

गीता कोड़ा सोमवार को सिंहभूम सीट से नामांकन दाखिल करेंगी

गीता कोड़ा सोमवार को सिंहभूम सीट से नामांकन दाखिल करेंगी

सिंहभूम में गीता कोड़ा के नामांकन कार्यक्रम के लिए भाजपा ने कमर कस ली है भाजपा उम्मीदवार गीता कोड़ा सोमवार को सिंहभूम लोकसभा सीट के लिए अपना नामांकन दाखिल करने के लिए तैयार हैं, जो एक महत्वपूर्ण शक्ति प्रदर्शन है, जैसा कि पार्टी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया। इस कदम को क्षेत्र में पार्टी
लोकसभा चुनाव से पहले जमशेदपुर सेक्टर अधिकारियों को ईवीएम पर प्रशिक्षण दिया गया

लोकसभा चुनाव से पहले जमशेदपुर सेक्टर अधिकारियों को ईवीएम पर प्रशिक्षण...

जमशेदपुर के चुनाव अधिकारियों के लिए व्यापक ईवीएम प्रशिक्षण रवींद्र भवन में आयोजित किया गया जमशेदपुर में आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी के लिए, सेक्टर अधिकारियों के लिए इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) पर एक विस्तृत प्रशिक्षण सत्र रवींद्र भवन सभागार, साकची में आयोजित किया गया। जमशेदपुर-जमशेदपुर लोकसभा चुनाव की तैयारी कर रहे सेक्टर अधिकारियों के

अभिमत

भारतीय साहित्य के स्वर्णिम युग के प्रणेता , महाकवि मैथिलीशरण गुप्त

0
महाकवि मैथिलीशरण गुप्त की अमर कृति 'भारत-भारती' ने हिन्दी साहित्य में एक नया युगान्तर सृजित किया। उनके काव्य में जातीय उत्साह का जागरण और राष्ट्र-प्रेम की भावना स्पष्ट रूप से प्रतिबिंबित होती है। उनके योगदान को हिन्दी साहित्य और भारतीय संस्कृति के इतिहास में सदैव स्मरण किया जाएगा।

बॉलीवुड की अधकचरी हिंदी और अज्ञानी गीतकारों पर नित्यानंद मिश्र का...

0
हम हिंदीभाषी और हिंदी के पत्रकार न केवल अंग्रेजी के, बल्कि उर्दू, फारसी और अन्य विदेशी भाषाओं के शब्दों-मुहावरों का उपयोग करने को विद्वता का परिचायक मानने लगे हैं और देसी शब्दों-कहावतों का उपयोग करने में कतराते हैं. हम जिस भाषा का उपयोग करते हैं, धीरे-धीरे वही लोग पढ़ते-लिखते-बोलते आत्मसात करते जाते हैं और विकृति की जड़ें और गहरी होती जाती हैं.

लोग पढ़ रहे हैं

पूर्वी सिंहभूम में भूमि विवाद बना जानलेवा, संदिग्ध को हिरासत में भेजा गया

पूर्वी सिंहभूम में भूमि विवाद बना जानलेवा, संदिग्ध को हिरासत में...

संपत्ति विवाद में भतीजे की हत्या के आरोपी संजीवन साव पर हत्या का आरोप है। पूर्वी सिंहभूम में लंबे समय से चले आ रहे भूमि विवाद की दुखद परिणति 52 वर्षीय रुद्र मोहन साव की मौत के रूप में हुई, जिसमें उनके चाचा संजीवन साव मुख्य संदिग्ध हैं। जमशेदपुर – पूर्वी सिंहभूम में लंबे समय
बालीडीपा में गांजा कारोबार पर पुलिस ने की कार्रवाई, संदिग्ध को गिरफ्तार किया

बालीडीपा में गांजा कारोबार पर पुलिस ने की कार्रवाई, संदिग्ध को...

बालीडीपा होटल में महत्वपूर्ण गांजा जब्ती, पुलिस ने नशीली दवाओं के खिलाफ प्रयास जारी रखे अवैध नशीले पदार्थों के खिलाफ एक लक्षित अभियान में, पुलिस ने कोवाली पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र के तहत बालीडीपा दान में एक स्थानीय होटल में गांजा व्यापार में शामिल होने के आरोप में सुकु महाकुड को गिरफ्तार किया है।

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी पढ़ें

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत

हमारा न्यूजलेटर सब्सक्राइब करें और अद्यतन समाचारों तथा विश्लेषण से अवगत रहें!

Discover more from Town Post

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading