दिल्ली में बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर भाई की चाक़ू से गोद कर नृशंस हत्या की

दिल्ली से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जो क़ानून व्यवस्था पर प्रश्न खड़ा करती है! यहाँ पर पटेल नगर इलाके में इलाके में दो एक 17 वर्ष के युवक की चाकू मारकर निर्मम हत्या कर दी। पटेल नगर पुलिस ने यह जानकारी मीडिया के साथ शनिवार को साझा की है।

यह घटना 28 अक्टूबर, शुक्रवार शाम की बताई जा रही है। युवक कंप्यूटर की कोचिंग पढ़कर अपने घर वापस जा रहा था, तभी 2 युवकों ने घेर लिया, शुरू में थोड़ी बहस हुई और उसके बाद दोनों लड़कों ने चाकुओं से गोद कर युवक की हत्या कर दी। मृतक के परिजनों के अनुसार यह उनकी बेटी के साथ ये युवक छेड़छाड़ किया करते थे, और उनके बेटे ने कई बार इसका विरोध किया था।

वीडियो फुटेज में दिख रहा है कि तीन युवक एक गली में लड़ रहे हैं, तभी अचानक एक युवक चाकू निकालकर वार करने लगता है। वीडियो में युवक की रीढ़ की हड्डी के पास चाकू फंसा हुआ दिखाई दे रहा है। युवक को घायल कर दोनों आरोपी घटनास्थल से भाग जाते हैं । वहीं घायल युवक किसी को सहायता के लिए बुलाने के लिए अपना फोन निकालता है, लेकिन किसी से बात करने से पहले ही वह बेसुध हो कर नीचे गिर जाता है। कुछ लोगों ने युवक को लहूलुहान अवस्था में देखा और उसे अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया।

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की सहायता से दोनों आरोपियों की पहचान स्थापित कर उन्हें हिरासत में ले लिया है। दोनों अपराधी अवयस्क हैं, और उनके पास से हत्या में उपयोग किये गए चाक़ू भी बरामद कर लिए गए हैं। दोनों से पूछताछ करने पर पता चला है कि उनके साथ एक अन्य युवक भी इस घटना में सम्मिलित था, जो अभी फरार है। पुलिस उस युवक को ढूंढ रही है, और जल्दी ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ऐसी और भी घटनाएँ हो रही हैं, जो क़ानून व्यवस्था पर प्रश्नचिन्ह लगाती हैं

पिछले ही दिनों 12-13 अक्टूबर की रात शादीपुर में नीतेश नाम के एक युवक को पीटा गया था। 15 अक्टूबर की रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। नीतेश के परिवार का बताया कि आरोपियों ने किसी बात को लेकर नीतेश और उसके दोस्तों को गाली दी, जिसके बाद दोनों गुटों के बीच झगड़ा हुआ। इस दौरान उन लोगों ने नीतेश और उसके दोस्तों की पिटाई कर दी, जिससे वे घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां नीतेश की मौत हो गई।

(यह स्टोरी हिंदू पोस्ट का है और यहाँ साभार पुनर्प्रकाशित किया जा रहा है। )

यह भी पढ़ें

अभिमत

हदओ-क-सत-परथ-पर-शरम-कय-नह-आन-चहए?-शरम-क-सधन-य-गलत-समझ-जन-वल-परपर?-–-टउन-पसट

हिंदुओं को सती प्रथा पर क्या शर्मिन्दा नहीं होना चाहिए? सुनिए...

0
पद्मश्री डॉ. मीनाक्षी जैन सती प्रथा के ऐतिहासिक संदर्भ, चुनौतीपूर्ण आख्यानों और भ्रांतियों को दूर करने पर प्रकाश डालती हैं।
J N Tata

जे एन टाटा: जिन्होंने औद्योगिक भारत की नींव डाली

0
जे.एन. टाटा का जन्म 1839 में नवसारी में हुआ था। जे.एन. टाटा के पिता नसरवानजी टाटा ने एक देशी बैंकर से व्यापार के मूल...

लोग पढ़ रहे हैं

नियोजन नीति के विरोध में आज से 48 घंटे  का संपूर्ण...

0
जमशेदपुर / रांची; झारखंड  सरकार द्वारा लाई गई नई नियोजन नीति के विरोध में 72 घंटे का संपूर्ण झारखंड वन शुरू हो चुका है....
sombari sabar with DC Vijaya Jadhav

छात्रा का नाम सोमबारी सबर, अभिभावक: विजया एन जाधव, आईएएस, डी.सी.,...

0
उपायुक्त ने अनाथ सोमबारी सबर का सेंट जोसेफ स्कूल में नामांकन कराया, देखभाल और सहायता सुनिश्चित की. अनाथ सोम्बरी सबर का भविष्य उज्जवल दिखता है...

Feel like reacting? Express your views here!

यह भी पढ़ें

आपकी राय

अन्य समाचार व अभिमत

हमारा न्यूजलेटर सब्सक्राइब करें और अद्यतन समाचारों तथा विश्लेषण से अवगत रहें!

Town Post

FREE
VIEW