पूर्व मुख्यमंत्री मंत्री रघुवर दास की उपस्थिति में भूमि पूजन
जमशेदपुर: जमशेदपुर की न्यू एग्रिको दुर्गा पूजा कमिटी द्वारा दुर्गोत्सव के लिए बनने वाले पूजा पंडाल का भूमि पूजन सोमवार को संपन्न हुआ। इस पूजा में पूजा कमिटी के संरक्षक सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास स्वयं मौजूद थे और उन्होंने इसमें भाग लिया।
इस दौरान मंत्रोचार के साथ विधिवत पूजा अर्चना की गई।
पूर्व मुख्यमंत्री मंत्री रघुवर दास की उपस्थिति में यहाँ भूमि पूजन संपन्न किया गया।
इसके बाद संरचना निर्माण में प्रयुक्त होनेवाले बांस की स्थापना की गयी।
पूजा कमिटी के सदस्यों ने कहा कि पंडाल को इस बार काल्पनिक और अद्भुत रूप दिया जा रहा है।
रोजाना लगभग 35 कारीगर पंडाल निर्माण के कार्य में जुटेंगे और पंचमी के दिन पंडाल का उद्घाटन होगा।
