जमशेदपुर: देश भर में कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर आजादी के 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर हर जिले में 75 किलोमीटर की गौरव यात्रा निकाली गई। जमशेदपुर जिले में भी यह यात्रा निकाली गई।
शहर में मुख्य रूप से बिरसानगर से सिदगोड़ा एवं साकची से सिदगोड़ा तक निकाली गई।
वैसे पूरे जिले में छह दिन तह यह यात्रा निकलेगी और 75 किलोमीटर की पदयात्रा पूरी करेगी।
जमशेदपुर में इस यात्रा में कांग्रेस केंद्रीय कमिटी के सदस्य सह पूर्व सांसद डॉ. अजय कुमार, जिले की प्रभारी रमा खालको, जिला अध्यक्ष समेत तमाम कांग्रेस के जिला व प्रखंड पदाधिकारी मौजूद रहे।
सबने हाथों मे तिरंगा झंडा लेकर इस यात्रा को पूर्ण किया।
कांग्रेस के पदाधिकारियों ने कहा कि भारत जोड़ो अभियान के तहत यह यात्रा निकाली जा रही है।
देश में बढ़ रही महँगाई, भ्रष्टाचार के खिलाफ इस यात्रा के माध्यम से लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है।
