जमशेदपुर: जमशेदपुर के मिष्टी इन्न होटल में समाजसेविका अपर्णा गुहा द्वारा सावन महोत्सव का आयोजन किया गया। इस आयोजन में शहर के अलग अलग क्षेत्रों से बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं।
कार्यक्रम का नाम नारी शक्ति सावन महोत्सव दिया गया था।
लगातार हर वर्ष सावन माह में इसका आयोजन किया जाता है।
गणेश वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गयी।
वहीँ इस दौरान कार्यक्रम की शुरुआत में ब्रम्हकुमारी ईश्वरीय विश्विद्यालय जमशेदपुर शाखा की संजू बहन ने महिला शक्ति पर स्वागत भाषण देकर सभी महिलाओं का हौसला बढ़ाया एवं सभी को इस आयोजन के लिए बधाई भी दी।
आयोजन में कुल विभिन्न क्षेत्रों से 70 महिलाएं शामिल हुईं।
कार्यक्रम के दौरान सोलो डांस, ग्रुप डांस, रैम्प वाक, क्विज़ एवं सावन क्वीन जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। तमाम महिलाएं इस दौरान हरी साड़ी एवं हरी चूड़ियों से सुसज्जित होकर आयोजन में शामिल हुईं।
कार्यक्रम के दौरान ब्राम्हकुमारी ईश्वरीय संस्थान की संजू बहन ने समाजसेविका अपर्णा गुहा को सम्मानित भी किया।