जमशेदपुर: 21 जून को विश्व योग दिवस के अवसर पर पूरे विश्व में योगाभ्यास किया जायेगा। जमशेदपुर में भी इस अवसर के लिए व्यापक तैयारी की जा रही है।
भारत स्वाभिमान न्यास द्वारा देश भर मे इसका बृहद पैमाने पर आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत जमशेदपुर में भी इसका आयोजन होना है।
विश्व योग दिवस की तैयारियों के समीक्षा हेतु एक बैठक का आयोजन रविवार को किया गया। इस बैठक में पतंजलि योग पीठ हरिद्वार की साध्वी देवव्रता शामिल हुईं।
जमशेदपुर के एग्रीको ट्रांसपोर्ट मैदान में विश्व योग दिवस समारोह का का आयोजन किया जाएगा।
इसकी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। यहाँ मुख्य अतिथि के रूप मे पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास मौजूद रहेंगे।
इस अवसर पर 4000 से अधिक नागरिक एक साथ योग दिवस के मौके पर योग अभ्यास करेंगे।
साध्वी देवव्रता और ब्रम्हचारिणी निकिता के द्वारा यहाँ योग अभ्यास करवाया जायेगा।