जमशेदपुर : झारखंड मुक्केबाजी संघ वार्षिक अधिवेशन नई टीम का चुनाव किया गया. उत्तम सिंह अध्यक्ष, आनंद बिहारी दुबे सचिव व सरायकेला-खरसावां के राजीव कुमार वर्मा कोषाध्यक्ष चुने गए हैं.
वार्षिक अधिवेशन सह चुनाव पर नजर रखने के लिए बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया ने अनिल बोहिदार को, झारखंड ओलंपिक संघ ने हरभजन सिंह को अपना पर्यवेक्षक नियुक्त किया था. झारखंड मुक्केबाजी संघ की ओर से डॉ दिनेश उपाध्याय चुनाव पदाधिकारी बनाए गए थे.
इस चुनाव में राज्य के 14 जिलों की इकाइयों ने सहभागिता निभाई. पूरे जोश और उत्साह के साथ नई टीम का गठन किया गया.
पूरी टीम
अध्यक्ष
उत्तम सिंह
सचिव
आनंद बिहारी दुबे
कोषाध्यक्ष
राजीव कुमार वर्मा
उपाध्यक्ष
के एन सिंह (दुमका), आजाद कुमार पाठक(देवघर). बलजीत सिंह बेदी(रामगढ़), एल नागेश्वर राव (पश्चिमी सिंहभूम), पारितोष(धनबाद) व रेजी डुंगडुंग(रांची).
सह सचिव
रामप्रवेश तिवारी(गढ़वा) व अरविंद ओरांव(लातेहार)
कार्यकारिणी समिति
अनिल बर्नवाल(कोडरमा), के हंसराज(गिरिडीह), सुब्रतो सेन राय(हजारीबाग), एसके तिवारी(चतरा), सिकंदर मिर्धा(गोड्डा), सलमान अली(गुमला), एस साहनी (बोकारो).