जमशेदपुर: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर बैंक ऑफ बड़ौदा की ओर से पद्मश्री छुटनी महतो को सम्मानित किया गया।
इस मौके पर छुटनी महतो ने महिलाओं को संबोधित करते हुए अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए जुल्म और अधिकार के लिए लिए आवाज बुलंद करने की अपील की।
छुटनी ने कहा शोषण और अत्याचार के खिलाफ संघर्ष से ही जीत मिलती है।
उन्होंने कहा कि घूंघट में रहकर अपमानित होने के बजाए हक और अधिकार के लिए महिलाएं बाहर निकलें तो अच्छा होगा। उन्होंने यह भी कहा कि यदि पढ़ी- लिखी महिलाएं अत्याचार सहती हैं तो यह गलत है।