विशेष टीम की छापेमारी में गांजा सप्लाई करनेवाले गिरोह का पर्दाफाश
जमशेदपुर: जमशेदपुर में बढ़ती आपराधिक गतिविधियों के बीच एक बार फिर से पुलिस के हाथ सफलता लगी है। पुलिस ने सोनारी थाना क्षेत्र से दो गांजा सप्लाई करने के आरोप में दो व्यक्तियों को लगभग 10 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शहर के सोनारी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्वाला बस्ती में अवैध तरीके से गांजा की सप्लाई यानी बिक्री की जा रही है। पुलिस ने इसके बाद विशेष टीम का गठन किया। इस टीम ने छापेमारी कर दो सप्लायर डी सिंह तथा ए सिंह को गिरफ्तार किया है।
दोनों के पास से लगभग 10 किलो गांजा बरामद किया गया है। दोनों चाचा और भतीजा हैं।
पुलिस ने कहा कि मादक पदार्थों के व्यवसाय के खिलाफ यह अभियान जारी रहेगा।